सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं, इन 5 भारतीय एक्टर्स ने भी हॉलीवुड में मचाया तहलका

shilpa thakur |सितंबर 28, 2019

आज हम आपको उन भारतीय अभिनताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रौशन किया है।

आज हम आपको उन भारतीय अभिनताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रौशन किया है।

जब दुनिया की बात आती है, तो भारतीय कलाकारों ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योगों में अपनी छाप छोड़ी है। प्रियंका चोपड़ा हों, ऐश्वर्या राय बच्चन हों या फिर इरफान खान, न केवल वे घरेलू सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पश्चिम में भी तहलका मचा रहे हैं। इन सभी ने अपने करियर की शुरुआत भी बॉलिवुड से नहीं की है लेकिन हॉलिवुड में इन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया है।

आज हम आपको उन भारतीय अभिनताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रौशन किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस

पहला नाम प्रियंका चोपड़ा का होना चाहिए, जिन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में ए-लिस्ट के रूप में पेश किया गया है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं अभिनेत्री की शानदार जीत के बाद, पूर्व ब्यूटी क्वीन को कई फिल्मों के ऑफर मिले। आज, उनके करियर को लगभग दो दशक हो चुके हैं।

दीवा को फैशन फिल्म में भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार और कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है।

Indian Actress And Model Priyanka Chopra Poses As

साल 2006 पीसी के लिए पूरी तरह से नई पोजीशन वाला था, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल उन्हें नेशनल एंड ग्लोबल यूनिसेफ एमबैस्डर ऑफ चाइल्ड राइट्स का पद मिला था।

उनकी हॉलीवुड यात्रा 2015 में शुरू हुई थी। अभिनेत्री ने सुपर हिट टेलीविजन सीरीज क्वांटिको में एलेक्स पैरिश की भूमिका के साथ उड़ान शुरू की थी। वह पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्रीं भी थीं जिन्होंने अमेरिकी सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई।

फ्रीडा पिंटो

यह सूची फ्रीडा पिंटो का उल्लेख किए बिना पूरी नहीं हो सकती। वह शायद सबसे बड़ी "अमेरिका गईं भारतीय" अभिनेत्री हैं जो वहां की कहानियों में बेहतर उदाहरण सेट कर चुकी हैं। उनकी बड़ी सफलता अनेक पुरस्कार पाने वाली फिल्म सल्मडॉग मिलेनियर थी।

Freida Pinto 600x401 Bdee

तब से वह कई ब्रिटिश और अमेरिकी फिल्म प्रस्तुतियों के सबसे अधिक डिमांड वाले चेहरों में से एक बन गई हैं। सल्मडॉग मिलेनियर की सफलता के बाद, वह राइज ऑफ द प्लैनिट ऑफ द एप्स, त्रिशा, और डेजर्ट डांसर जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं।

कुणाल नैय्यर

कुणाल नैय्यर लंदन में एक पंजाबी परिवार से हैं, लेकिन मूल रूप से नई दिल्ली, भारत से हैं। कुणाल नैय्यर ने वर्ष 1999 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पोर्टलैंड और अमेरिका जाने का फैसला किया था। अपने कॉलेज के समय के दौरान, अभिनेता ने विभिन्न अभिनय कक्षाओं में खुद को नामांकित किया और कई नाटकों के साथ-साथ रंगमंच समारोहों में भी लगातार प्रदर्शन किया।

Kunal 61ff

प्ले हक एंड होल्डन में राजीव जोसेफ की भूमिका के कारण कुणाल ने सबसे पहले हॉलीवुड में सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है और उन्हें एक बड़ा नाम सिटकॉम बिग बैंग थ्योरी में भूमिका निभाने के कारण मिल पाया है।

2015 में, नैयर फोर्ब्स द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले टीवी अभिनेताओं की सूची में तीसरे स्थान पर थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या को शायद ही किसी परिचय की जरूरत हो। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके बेहद सफल करियर को अंग्रेजी फिल्म निर्देशक गुरिंदर चड्ढा की नजरें भी आकर्षित करती हैं। हालांकि, ब्यूटी क्वीन जाने माने चैट शो ओपरा में आईं थीं, तब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रसिद्धि मिली। इसके बाद उन्हें डैविड लिटरमैन के शो द लेट शो में भी आमंत्रित किया गया था।

Gettyimages 685355694 Df83

दीवा दुनिया के अग्रणी कान फिल्म समारोह में नियमित तौर पर दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं वह दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं की वार्षिक सूची में भी हर साल शामिल होती हैं।

इरफान खान

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इरफान खान ने पश्चिम में हर किसी को गर्व महसूस कराया है। हॉलीवुड में उनकी कोशिश की शुरुआत द दार्जिलिंग लिमिटेड और अ माइटी हर्ट जैसी उल्लेखनीय फिल्मों से हुई थी। वह सल्मडॉग मिलेनियर फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई दिए थे, जो दुनियाभर में एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

Irrfan Khan 1 91201 730x419 2483

हॉलीवुड में खान की सबसे प्रत्याशित भूमिका 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म द अमेजिंग स्पाइडर मैन में डॉ. राजित राठा की थी। उन्होंने लाइफ ऑफ पाई, इन्फरनो और जुरासिक वर्ल्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्मों में भी काम किया है।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी