खान परिवार में सबसे छोटे फिटनेस फ्रीक बने तैमूल अली खान, देखिए कैसे किए “बाइसिकल क्रंचिस”

shilpa thakur |सितंबर 18, 2019

हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, उनके पिता सैफ अली खान ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

इंटरनेट सेंसेशन और सोशल मीडिया पर पसंद किए जाने वाले तैमूर अली खान का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। चलिए देखते हैं कि आखिर तैमूर का ये वीडियो लोग इतना पसंद क्यों कर रहे हैं!

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

यह कहना ठीक होगा कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान बी-टाउन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। उनकी स्वस्थ जीवन शैली हम सभी को प्रेरित करती है।

जिम में कई बार बेबो को स्पॉट किया गया है, जिससे लोगों को उनके फिटनेस के प्रति लगाव के बारे में पता चलता है। इस बीच उनके साथ कई बार उनके क्यूट बेटे तैमूर भी नजर आ जाते हैं। वह केवल अपनी मम्मी के साथ ही नहीं बल्कि अपने पापा के साथ भी स्पॉट किए गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

इंटरनेट सेंसेशन और सोशल मीडिया के क्रश तैमूर अली खान का जो वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, उसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में सेलिब्रिटी किड बाइसिकल क्रंचिस करते हुए दिख रहे हैं। और उनके साथ इस काम को करने वाला और कोई नहीं बल्कि उनके मामू अरमान जैन हैं।

इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर इसलिए इतना पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें तैमूर बाइसिकल क्रंचिस को इंजॉय कर रहे हैं और दिल से हंस रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

इससे महज एक दिन पहले ही क्यूट तैमूर ने अपने एक और वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। जिसमें तैमूर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और गणपति बप्पा मोरया का जाप कर रहे हैं। जो किसी का भी मूड अच्छा करने के लिए काफी है।

जब से यह खबर सामने आई है कि करीना कपूर आगामी फिल्म गुड न्यूज में दिखाई दे रही हैं, तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि तैमूर इस फिल्म में कैमियो की भूमिका निभाएंगे। अगर इस अफवाह पर विश्वास किया जाए तो यह छोटे से स्टार बच्चे की बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी।

फिल्म में अक्षय कुमार मेल लीड की भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही काइरा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, उनके पिता सैफ अली खान ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor And Son Taimur 39b2

उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में हैरान हूं। कुछ लोग हमें अच्छी तरह से जानते भी नहीं है। मैं बहुत हैरान हूं कि हमें जानने के 30 साल के बाद भी लोगों को ये लगता है कि हम एक फिल्म में तैमूर को भेज देंगे। या यहां तक कि ये एक बुरे सपने से कम नहीं है, कि हम उसके ऐसा करने के लिए अनुमति दे दें। ऐसा कोई मौका धरती पर तो नहीं है। हम ऐसा नहीं कर रहे हैं।”

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी