बॉलीवुड के टॉप 20 पावर कपल : अजय देवगन और काजोल ने मनाई शादी की 20वीं सालगिरह
shilpa thakur |सितंबर 18, 2019
काजोल ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह की प्लानिंग के बारे में इंस्टाग्राम पर अपने और अजय के बीच प्यारे संवाद को साझा किया है
- 'सीरीज और सिनेमा का सह-अस्तित्व हो सकता है', अजय देवगन ने अपनी आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'त्रिभंगा' पर...
- अजय देवगन 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर इस तारीख को करेंगे जारी
- काजोल के साथ कामयाबी के तीन कदम, अभिनेत्री ने अपने चित्र और कथनों के साथ सबको किया प्रेरित
जैसा कि अजय ने शादी की 20वीं सालगिरह पर कहा, “हम एक चिल्ड-आउट कपल हैं।” काजोल और अजय बॉलीवुड के टॉप 20 पावर कपल में से एक हैं।
बॉलीवुड सितारों और प्रशंसकों ने गोल्डन कपल अजय और काजोल को शादी की 20वीं सालगिरह के लिए उनकी प्रशंसा की है। बॉलिवुड के टॉप 20 कपल में शामिल अजय और काजोल को उनकी शादी की सालगिराह पर अन्य हस्तियां भी बधाई दे रही हैं।
शादी के इतने सालों बाद भी ये जोड़ी मजबूत बना हुई है और सभी परेशानियों को मात देते आए हैं। ये जोड़ी बी-टाउन की अफवाहों से भी दूर रहती है। काजोल और अजय जीवन का हर पल एक दूसरे के साथ मनाने की चाहत रखते हैं। यही कारण है कि शादी के इतने साल बाद भी दोनों का रिश्ता मजबूत बना हुआ है। इसके अलावा, काजोल और अजय दोनों एक दूसरे पर भरोसा और सम्मान करते हैं। यही कारण है कि दोनों की शादी इतने लंबे समय से टिकी हुई है, वो भी बॉलिवुड जैसी कॉम्पलीकेटिड जगह पर।
अजय एक शानदार भारतीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जिनकी अनुमानित नेट वर्थ लगभग 35 मिलियन डॉलर है, जबकि काजोल 16 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ की मालिक हैं और एक प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। ये दो पावरफुल लोग एक होते ही बॉलिवुड के टॉप 20 पावर कपल में शुमार हो गए हैं।
काजोल ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह की प्लानिंग के बारे में इंस्टाग्राम पर अपने और अजय के बीच प्यारे संवाद को साझा किया है:
अजय और काजोल को सफल फिल्म प्रोजेक्टस से प्रसिद्धि मिली
अजय और काजोल दोनों ही प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 90 के दशक के दौरान फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने पर कई पुरस्कार भी जीते हैं। दोनों की ज़खम, सिंघम और हेलीकॉप्टर ईला जैसी फिल्में काफी हिट रही हैं। इन फिल्मों में बेहतर अभिनय के कारण दोनों को पुरस्कारों से नवाजा गया है।
अजय को पहली बार फूल और कांटे (1991) फिल्म पर फिल्मफेयर पुरस्कार से प्रसिद्धि मिली, फिर उन्होंने बहुत सी अन्य फिल्मों में भी पुरस्कार जीते हैं। उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ज़खम (1999) में अपने अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था।
इसके अलावा एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के तौर पर काजोल ने फिल्म बाजीगर (1993) से शुरुआत की थी। और इसके बाद मशहूर भारतीय फिल्मों में काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई। जैसे दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, (1995), कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी गम (2001) और हाल ही में आई फिल्म हेलीकाप्टर ईला (2018)।
दोनों इतने लंबे समय से एक साथ कैसे हैं
अजय देवगन और काजोल ने 1999 में भारतीय पारंपरा के अनुसार शादी की थी। अफवाहों और अपशब्दों से दूर रहते हुए, वे दो बच्चों नयासा और युग के साथ खुशी से रहते हैं। तो वो कौन से कारण हैं जो उन्हें खुशी से इतने लंबे समय तक रहने के लिए मदद करते हैं।
एक सरल लेकिन लंबे समय तक चलने वाली शादी
इस बॉलीवुड जोड़ी ने 1999 में 24 फरवरी को मराठी स्टाइल में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी पर एक बड़ी पार्टी भी रखी थी। ये ना तो एक दूसरे के पहले प्यार थे और ना ही दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज किया। लेकिन उनकी शादी सबसे लंबी चलने वाली शादी है। उनकी शादी की पार्टी ज्यादा आलीशान नहीं थी जैसा कि अन्य बॉलीवुड सितारों की होती है। उनकी शादी एक सामान्य सी भारतीय शादी थी।
जैसा कि अजय ने अपने और काजोल के सिंपल लव के बारे में खुलासा किया था- "हमने कभी भी एक रुटीन की तरह एक दूसरे को 'आई लव यू' नहीं कहा। कभी प्रपोजल जैसा भी कुछ नहीं हुआ। हम एक दूसरे के साथ आगे बढ़ते गए। शादी पर कभी चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन यह हमेशा आसन्न थी," और काजोल ने भी पुष्टि की कि उनका प्यार इतना रोमांटिक नहीं है जैसा कि हर कोई सोचता है। “क्योंकी किसी ने वेलेंटाइन पर एक दूसरे को कभी गिफ्ट नहीं दिया है”।
सभी विवादों को अलग रखा
कोई शादी हमेशा पर्फेक्ट नहीं होती है, कभी कभी उतार चढ़ाव आते ही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात होती है सभी तरह की परेशानियों से दूर रहते हुए एक मजबूत जोड़ी बनकर सामने आना। काजोल एक स्मार्ट महिला हैं, वह अजय से संबंधित अफवाह से क्रेजी होने के बजाय अपने पति पर भरोसा रखती है।
सच कहें तो, एक समय पर दोनों विवादों के होते हुए एक दूसरे से थोड़ा दूर हो जाते हैं, जैसा कि उन्होंने कहा था कि जब हम में से किसी एक को स्पेस की जरूरत होती है, तो हम एक दूसरे को शांत होने के लिए निजी समय भी दे देते हैं। और सम्मान एक साथ खुशी से रहने की चाभी है।
जीवन में दु:ख पर काबू पाने के लिए एक साथ प्रयास करना
शादी के बाद काजोल गर्भावस्था में थीं, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें गर्भावस्था के 6 महीने बाद गर्भपात से गुजरना पड़ा। यह इनका सबसे बुरा समय था, लेकिन अजय ने काजोल को बहुत प्रोत्साहित किया और एक बेहतर जीवन के लिए एक साथ दुख से बाहर आए। उसके बाद, वे 2003 में एक बच्ची के माता-पिता बने। जिससे उनका दुख कम हुआ।
पेरेंटहुड के अच्छे अनुभवों का आनंद लें
गर्भपात के दो साल बाद, इस जोड़े ने 20 अप्रैल 2003 को एक बच्ची नयासा के जन्म के बाद पेरेंटहुड का आनंद लिया। इसके सात साल बाद उनके बेटे युग का जन्म हुआ। तब से काजोल ने घर पर रहकर ही अपने बच्चों की देखभाल और मातृत्व को प्राथमिकता दी है।
विपरीत आकर्षण एक साथ
अजय और काजोल की प्रेम कहानी पहली नजर वाले प्यार की तरह नहीं है। इन दो बॉलीवुड हस्तियों की खासियत है कि यह अलग अलग विशेषताओं के साथ एक रिश्ते में होने से पहले दोस्त थे।
दोनों के विपरीत व्यक्तित्व के कारण उनका पहला इंप्रेशन थोड़ा सा अलग था। ऐसा इसलिए क्योंकि अजय ने काजोल को अधिक बोलने वाली, लाउड और अभिमानी कहा था। वहीं अजय को लेकर काजोल का पहली बारी में मानना रहा है कि वह स्थिर हैं। दोनों की पहली बातचीत भी अनोखी ही थी जब अजय ने काजोल को सलाह दी थी कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ कैसे चीजों को सही करें।
काजोल के साथ अपनी शादी के इक्वेशन का जिक्र करते हुए सिंघम अभिनेता ने कहा, "यदि आपके पास यह नहीं है, तो आप इतने लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते। हमारे बीच एक बॉन्ड है, जहां हम एक दूसरे को बताते हैं कि हम क्या चाहते हैं। यहां तक कि घर पर, हम एक चिल्ड-आउट कपल हैं।"
शादी के 20 साल के दौरान सभी बाधाओं और कठिनाइयों को दूर रखते हुए, अजय और काजोल ने एक सच्चे प्यार को साबित किया है। एक शादी में सफलता के लिए, हमें सही तरीके से शादी को मैनेज करने और मजबूत बने रहने के लिए इनसे सीखने की जरूरत है।
इस बॉलीवुड जोड़े की हर कोई प्रशंसा करने से नहीं चूकता, हम उन्हें शादी की 20वीं सालगिरह के लिए बधाई देते हैं और टॉप 20 बॉलीवुड पावर कपल की सूची में शामिल करते हैं।
- टैग
कमेंट
इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय