टॉप 20 बॉलीवुड पावर कपल : सनी लियोनी और डैनियल वेबर के सच्चे प्यार का सफर

shilpa thakur |सितंबर 21, 2019

सनी लियोनी और डैनियल सच्चे प्यार, प्यारे बच्चों और एक पूरे परिवार के साथ एक अद्भुद कपल हैं। हम इस परिवार की खुशी के क्षणों की तस्वीरें देखे बिना अपनी नजरें नहीं मोड़ सकते हैं।

भव्य अभिनेत्री और डांसर सनी लियोनी और आकर्षक प्रिंस डैनियल वेबर के बीच प्यार का सफर शानदार रहा है। ये कपल टॉप 20 बॉलिवुड पावर कपल की सूची में अपना स्थान बना चुका है। सनी लियोन एक सेक्सी अभिनेत्री और डांसर हैं, मनोरंजन इंडस्ट्री में साल 2017 में उन्हें इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च किया गया था।

915759 Actress Sunny Leone With Her Husband Daniel

धीरे-धीरे हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को पहचान दिलाने वाली सनी लियोनी को टिंसल शहर के सबसे खास सितारों में से एक माना जाता है। जब से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, सनी ने कई उल्लेखनीय फिल्मों के साथ अपनी छाप छोड़ी है।

बॉलीवुड स्टार केवल अपने अभिनय के कारण ही अन्य अभिनेताओं से अलग नहीं दिखतीं, बल्कि वह अपने ग्लैमरस लुक और मोहक कदमों के साथ एक प्रतिभाशाली डांसर के तौर पर भी जानी जाती हैं।

1450129454 0 1691

अभिनय और डांस स्किल के अलावा, अभिनेत्री एक खुशनुमा जीवन में हैंडसम पति डैनियल वेबर के साथ सच्चे प्यार के कारण भी प्रसिद्ध हैं, दोनों की शादी को 7 साल हो चुके हैं। यही कारण है कि ये कपल टॉप 20 बॉलीवुड पावर कपल की सूची में अपने सुपर हॉट अंदाज के कारण जगह बना चुका है।

Sunny Leone B406

पूर्व अडल्ट फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को 2011 में भारतीय हिट रियलिटी सीरीज बिग बॉस में शामिल किए जाने के बाद गूगल पर बड़ी सर्च के चलते जाना जाता है। इंटरनेट पर एक लोकप्रिय चेहरा बनने पर उन्हें शो में उपस्थिति के खिलाफ कई शिकायतों का सामना करना पड़ा था।

69646399 136231684315333 5530215904848885205 N F75

सनी ने फिल्म 'जिस्म 2', रागिनी एमएमएस 2 के साथ बॉलीवुड में साइन अप किया था और एकता कपूर और संजय गुप्ता द्वारा बनाई गई फिल्म शूटआउट विद वडाला  में भी रोल निभाया था। फिल्म हेट स्टोरी 2 के लिए पिंक लिप्स वाले उनके गाने ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ा दिया। जिसके बाद सनी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का लोहा मनवाने में कामियाब भी रही हैं।

36063810 240717749858253 1113097459736772608 N Eb0

डैनियल वेबर, एक पूर्व अडल्ट स्टार और एक रॉक बैंड के सदस्य हैं, लेकिन वर्तमान में वह सनी के बिजनेस पार्टनर हैं। वह उनकी जॉइंट वेंचर प्रोडक्शन कंपनी के हेड हैं। डैनियल का जन्म अमेरिका के मैसापिकुआ में हुआ था। वह एक गिटार वादक और अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं।

मनोरंजन इंडस्ट्री के इन लोकप्रिय चेहरों की प्रेम कहानी अन्य प्रसिद्ध कपल से बहुत अलग नहीं है, इनका खुद का लव स्टाइल है। जिसका सफर पहली नजर वाले प्यार से सच्चे प्यार तक का है।

दोनों के बीच जब पहली मुलाकात हुई

66908023 363936644256109 6910338454313529539 N 4e0

2004 में सनी लियोनी ने पहली बार लॉस एंजेलिस में डैनियल वेबर और उनके रॉक बैंड के साथ मुलाकात की थी। वह अपने दोस्त के साथ वहां गई थीं। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान डैनियल वेबर सनी लियोनी से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। हमारे गिटार वादक को पहली नजर में ही प्यार महसूस हुआ था।

रोमांटिक प्यार कैसे शुरू किया?

डैनियल ने बिना किसी हिचकिचाहट के सनी को शराब पीने के लिए बुलाया, लेकिन उन्हें कम रिसपॉन्स मिला और उन्होंने टेबल छोड़ दी। हालांकि अनदेखा किए जाने के बावजूद भी डैनियल ने इस जिद्दी लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार करने का रास्ता ढूंढ ही लिया। डैनियल ने जिस दिन सनी के होटल के दरवाजे के सामने  चॉकलेट और फूल का गुलदस्ता लिया, उसी दिन से इन दोनों का रोमांटिक प्यार शुरू हो गया।

57114aabfed82c24430746213b209562 Thumbnail

इसके अलावा, सनी के लिए दुख का समय तब आया जब उनकी मां का अचानक निधन हो गया। इस दौरान डैनियल सनी के साथ मौजूद थे और उनके सहारे के चलते ही सनी को इस दुख से बाहर निकलने में मदद मिली। आखिरकार, डैनियल अपने लगातार प्यार के साथ सनी का ध्यान अपनी ओर लाने में कामियाब रहे।

65887100 1138086519733188 7925984602771609511 N 83

दो महीने बाद, सनी ने डैनियल की डेट का न्यौता कबूल कर लिया और उन्हें एक मौका देने का फैसला किया। हालांकि, वह देर से आई थीं, क्योंकि वह ये देखना चाहती थीं कि डैनियल में कितना धैर्य है। हैरानी की बात तो ये थी कि डैनियल भी वहां बैठे रहे और धैर्य से सनी का इंतजार करते  रहे। वह वो डेट थी जिसमें दोनों ने एक-दूसरे से बात करने में घंटों बिताए। गुलाब और चॉकलेट 24 बार देने और इस डेट के बाद डैनियल ने तीन जादुई शब्द कहे: "आई लव यू"।

और डैनियल के सच्चे प्यार और स्नेह ने इस सुंदर लड़की का दिल जीता लिया।

रोमांटिक प्यार एक शादी में बदल गया

The Couples At The Wedding 04ab

चूंकि अब वे आधिकारिक तौर पर एक कपल बने, दोनों ने अद्भुत क्षणों के साथ काफी समय साथ में बिताया। प्यार के इजहार के तीन साल के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी करने का फैसला किया। शादी की पार्टी सुबह एक गुरुद्वारे में  पारंपरिक सिख धर्म के अनुसार हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि सनी एक सिख हैं। वहीं शाम के समय दोनों की पारंपरिक यहूदी समारोह में शादी हुई, क्योंकि डैनियल यहूदी हैं।

40038728 2050059741972307 1551381349251672312 N 14

लंबे समय के लिए हैपी एंडिंग वाली इनकी कहानी और शादी का जश्न मनाने के लिए पार्टी में इनके परिवार वालों और दोस्तों ने शिरकत की।

पावरफुल कपल का शादीशुदा जीवन

सनी और डैनियल का विवाहित जीवन फिल्म इंडस्ट्री में काफी मजबूत रहा है। आए दिन इंडस्ट्री में लोगों की शादियां टूटती रहती हैं। वहीं इस कपल का शादीशुदा जीवन सबसे अलग रहा है। दोनों के प्यार में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है और ये कपल अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बना है। दोनों काम में भी एक दूसरे के साथी के तौर पर जाने जाते हैं, इनकी खुद की प्रोडक्शन कंपनी है।

Sunny Leone Marc Buckner In A Scene From Karenjit

इसके अलावा, अपने प्यार को बढ़ाने और विशेष रूप से एक दूसरे के सम्मान और करियर कमिटमेंट का ख्याल रखते हुए सनी का परिवार छुट्टी पर समय बिताना भी नहीं भूलता है। यही कारण है कि खुशी-खुशी दोनों की शादी को सात साल हो चुके हैं।

शादी के ठीक बाद इस कपल ने महाराष्ट्र के लातूर के एक गांव की निशा कौर वेबर नाम की दो साल की बच्ची को गोद लिया। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि वह निशा की मुस्कान को देखकर आकर्षित हुई थीं। निशा की मुस्कान ने उनके दिल को पिघला दिया था।

45623598 122186105460966 6824539240673129722 N 5e7

फरवरी 2018 में, सनी और डैनियल ने दो जुड़वां लड़कों को सरोगेसी के माध्यम से जन्म दिया। इनके नाम आशेर और नूह हैं। इनके आने से सनी का परिवार पूरा हो गया। दंपती का मानना है कि अपने जीवन में इन तीन मिरेक्लस (बच्चों) को देकर भगवान ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।

सनी कहती हैं, "यह वास्तव में भगवान की योजना है! हमें नहीं पता था कि हमें एक मौका मिलेगा और इस तरह का एक बड़ा सुंदर परिवार होगा। हम बहुत खुश हैं और वास्तव में हमारे जीवन में सभी तीन मिरेकल्स धन्य हैं। हमारा परिवार पूरा हो गया है।"

Sunny Leone And Daniel Weber With Daughter 1830

सनी लियोनी और डैनियल सच्चे प्यार, प्यारे बच्चों और एक पूरे परिवार के साथ एक अद्भुद कपल हैं। हम इस परिवार की खुशी के क्षणों की तस्वीरें देखे बिना अपनी नजरें नहीं मोड़ सकते हैं। कैरियर में एक दूसरे को समर्थन देने के कारण इनकी नेट वर्थ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन सभी खूबियों के साथ ये प्यारा कपल बॉलिवुड के टॉप 20 पावरफुल कपल में से एक बन गया है।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी