बोल्ड भी क्लासी भी ! वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा का जलवा

shilpa thakur |सितंबर 10, 2019

विश्व आइकन ने अपनी अगली हॉलीवुड परियोजना के लिए अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग के साथ भी मिलकर काम किया है

यह कोई नई बात नहीं है कि विश्व आइकन प्रियंका चोपड़ा हर दूसरे दिन सुर्खियों में रहें। चाहे वह उनकी आलीशान जोधपुर में हुई शादी हो या फिर मियामी में उनका अनोखा जन्मदिन का जश्न, जो भी वह करती हैं, वो अनोखा ही होता है। यही बात उनके स्टाइल सेंस पर भी लागू होती है। प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल इवौल्यूशन में कुछ भी शर्म जैसा नहीं है और हम ये देखकर हैरान रह जाते हैं कि वह कैसे अपने लुक को बेहतर बनाती हैं, जो उनके व्यक्तित्व को भी सूट करता है।

इस बार वे वोग इंडिया मैगजीन के सितंबर अंक में अपने सल्ट्री फोटोशूट के लिए वह फिर से खबरों में हैं। वोग के कवर तस्वीर पर, अभिनेत्री सोने जैसे दिखने वाले गहनों के अलावा गुलाबी रंग के टॉप और स्कार्फ के साथ दिखी हैं। उनके कपड़ों में उनका कॉलर सबसे ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है।

Priyanka Chopra 0aa4

वहीं उन्होंने इसके साथ आसमानी रंग का ट्राउजर भी पहना हुआ है। पिंक लिस्पटिक के साथ उनके चेहरे को ड्रेस के साथ बेहतर लुक देने के लिए हल्का गुलाबी रंग का मेकअप भी दिया गया है। उनके चेहरे का भाव इस तस्वीर में चार चांद लगा रहा है।

एक और तस्वीर में वह हरे रंग की पैंट और कोट के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ है। साथ में उनके कोट पर एक गोल्डन कलर की बैल्ट भी है। जिससे उनका लुक और उभरकर सामने आ रहा है। उन्होंने लाल रंग के जूते भी पहने हुए हैं।

Priyanka Chopra 2 6d80

एक अन्य तस्वीर में वह मल्टीकलर कपड़ों में दिख रही हैं। जिसमें टॉप का कलर लाल, और साथ में हवा में लहराती नीले रंग की टोपी है। प्रियंका के हाथ में नीले रंग का स्कार्फ लग रहा है और साथ में एक बैग भी है। जिसकी चेन दिखाई दे रही है।

Priyanka Chopra 1 Dae7

ड्रेस को और भी रंगीन लुक देने के लिए इसका ट्राउडर भी मल्टीकलर का ही रखा गया है। इसके अलावा प्रियंका ने अपने हाथों में गोल्डन और सिल्वर कलर के कड़े पहने हैं। जिससे उनका लुक क्लासी तो दिख ही रहा है, बल्कि वह बोल्ड भी नजर आ रही हैं। ये ड्रेस मानसून के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है।

Priyanka Chopra 3 A2c1

इस तस्वीर के लिए, प्रियंका की ड्रेस पशु प्रिंट फर कोट के साथ जोड़कर बनाई गई है। जो साइज में काफी लंबी है। एक ओर तो गोल्डन और सिल्वर कलर का गाउन दिखाई दे रहा है जिसके लेफ्ट साइड पर कट दिया गया है। वहीं सीधे तरफ चीते की चमड़ी के डिजाइन वाला एक कोट बनाया गया है। जिसे प्रियंका ने शॉल की तरह पहना है। इसमें भी हाथों में उन्होंने गोल्डन और सिल्वर कलर के कड़े ही पहने हैं। लाइट मेकअप के साथ प्रियंका की ये तस्वीर भी काफी अनोखी लग रही है।

Priyanka Chopra For Vogue Magazine India September

अपनी सितंबर की कवर स्टोरी में वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के साथ-साथ  हॉलीवुड की मशहूर दीवा ने दिसंबर 2018 में शादी के अपने शानदार समारोह के बाद नवविवाहित रिश्ते में अगले कदम के बारे में बताया।

ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस बच्चे के बारे में सोच रहे हैं। वोग इंडिया से 37 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, "एक घर खरीदना और एक बच्चा होने मेरी टू-डू सूची में हैं। प्रियंका ने कहा कि वह और निक लॉस एंजेलिस, कैलिफोर्निया के सनी सिटी में दुकान की स्थापना के बारे में विचार कर रहे हैं, जहां गर्म मौसम और समुद्र की हवा से उन्हें मुंबई के घर का अनुभव होता है।

Priyanka Chopra Vogue Us 2019 Adds 10 662x900

गायिका-अभिनेत्री अपने पति के साथ हाल ही में पहली बार 2019 के सबसे बेस्ट कपड़े पहनने वाले कपल की सूची में आ गए हैं। यह पहली बार है जब किसी मैगजीन ने प्रतिष्ठित खिताब के विजेता के रूप में एक कपल के नाम की घोषणा की है।

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। मुख्य भूमिकाओं में फरहान अख्तर, जाइरा वसीम और रोहित सराफ हैं। ये फिल्म दिवंगत प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म को कोप्रड्यूस पीसी के पर्पल पेबल पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जो 11 अक्तूबर को स्क्रीन पर आएगी।

इसके अलावा, विश्व आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अगली हॉलीवुड परियोजना के लिए अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग के साथ भी मिलकर काम किया है। इन दिवास को शादी की कॉमेडी में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी