"खानदानी शफाखाना" फिल्म के प्रोमोशनल इवेंट में बेहद खास नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

Nagini Shree |अगस्त 26, 2019

सोनाक्षी सिन्हा अर्पिता मेहता के नए कलेक्शन के साथ एक नए रूप में नजर आईं।

एक प्रमुख फैशन आइकन के रूप में तब्दील हो चुकीं सोनाक्षी सिन्हा हमेशा सुंदर दिखने की कोशिश करती हैं। दिवा कल अपनी आगामी फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के लॉन्च इवेंट में नजर आईं और इस इवेंट में उन्होंने एक खास ड्रेस पहन सबका दिल छू लिया।

Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha. Source: Instagram

सोनाक्षी सिन्हा अर्पिता मेहता के लेटेस्ट कलैक्शन में दिखाई दीं। उन्होंने निओ ग्रीन कलर का रेपल कॉलर कैप पहना हुआ था। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्ट्रेट पैंट्स पहनी थीं।

 कलंक अभिनेत्री इससे पहले स्ट्रेट हेयर, ब्राउन स्मोकी आइज, लेयर्ड ज्वेलरी, मिशो डिजाइन के गोल्डन हूप्स के साथ नजर आई थीं। साथ में उन्होंने क्लासिक सफेद ऊंची हील वाले जूते भी पहने हुए थे। सोनाक्षी ने साथ में कई तरह की ज्वेलरी भी पहनी हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Shaukeen (@bollywoodshaukeen) on

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'खानदानी शफाखाना'' में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ बादशाह और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सोनाक्षी सेक्स शिक्षा के साथ और भी बहुत कुछ सिखाने वाली हैं। इस फिल्म में वह विनम्र मध्यम वर्ग की बेदी की बेटी बबीता की भूमिका निभा रही हैं। जो अपने चाचा की मृत्यु के बाद एक सेक्स क्लिनिक का प्रबंधन करने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच, बादशाह एक पंजाबी गायक की भूमिका में हैं। वह बबीता के चाचा के एक ग्राहक होते हैं।

 

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा था: "मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश हूं जो हमारे चारों ओर दुनिया के इतने करीब है, एक छोटे से शहर की लड़की के आसपास होता है। वह कई तरह की चुनौतियों का सामना करती हैं। जो सब फ्लेवर, फन और भावनाओं से भरा हुआ है।

 

फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता कर रही हैं और यह 26 जुलाई को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत और राजकुमार राव की 'किस किसको प्यार करूं' का बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी