स्टाइल डायरी: 10 बार जब सोनम दिखीं हॉट रेड लुक में

shilpa thakur |अक्टूबर 08, 2019

फैशन के लिए सोनम कपूर का प्यार दुनिया भर में जाना जाता है! यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट लुक और कैजअल स्ट्रीट लुक भी देता है। 34 वर्षीय अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे सुर्खियों में बने रहना है।

सभी तरह के प्रमोश्नल टूर्स में सोनम कपूर अकसर लाल रंग के कपड़ों में ही दिखाई देती हैं। कभी उनकी ड्रेस पूरी तरह से लाल होती है, तो कई बार उसपर लाल रंग का शेड होता है। लेकिन उसमें लाल रंग जरूर होता है। उनके ड्रैसिंग सेंस को देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि सोनम एक फैशनिस्टा हैं। वह बेशक लाल रंग के कपड़ों में दिखाई देती हैं, लेकिन कभी भी उनका लुक किसी को बोर नहीं करता है।

फैशन के लिए सोनम कपूर का प्यार दुनिया भर में जाना जाता है! यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट लुक और कैजअल स्ट्रीट लुक भी देता है। 34 वर्षीय अभिनेत्री जानती हैं कि कैसे सुर्खियों में बने रहना है।

Kk

अपनी आगामी फिल्म 'जोया फैक्टर' के प्रमोशन में व्यस्त होने के कारण सोनम फैशन पुलिस के साथ अपनी प्रेम कहानी बुन रही हैं।

वह इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन इस बीच भी वह स्टाइल के मामले में कतई पीछे नहीं हैं। जोया फैक्टर को ध्यान में रखते हुए सोनम लाल रंग का लुक लेने से पीछे नहीं हट रही हैं। वह लाल रंग और इसके कई शेड्स पहन रही हैं। वह इसे अपना लकी कलर मानती हैं, शायद यही कारण है कि वह आजकल लाल रंग पहने नजर आ रही हैं।

ये हैं सोनम के 10 हॉट रेड लुक, जो उन्होंने प्रमोश्नल इंवेंटॉस में कैरी किया:

महिलाओं के लिए पैंटसूट

Sonam 4 2be3 Sonam 5 1586 Sonam Kapoor 9d3d Sonam 3 7363

अपने अपरंपरागत फैशन विकल्पों के लिए जानी जाने वाली सोनम कपूर हर तरह की ड्रेस में गौरजस लगती हैं। हाल ही में वह बॉसी लेडी के रूप में दिखाई दीं। उन्होंने लाल रंग का पैंटसूट पहना हुआ था। एस्काडा की ये ड्रेस ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से लाल है। इसके साथ सोनम ने लाइट मेकअप किया हुआ है। उन्होंने हाथों में काले रंग का पर्स लिया हुआ है और कानों में लाल रंग के छोटे इयरिंग्स पहने हुए हैं।

हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भी कपूर लाल रंग के साथ एक मजबूत लुक में नजर आईं। उन्होंने एक्रीस द्वारा डिजाइन की गई ये ड्रेस पहनी थी। जो लाल रंग का ब्लेजर है। ये ब्लेजर उनकी फ्लेयर्ड पैंट के साथ काफी मैचिंग लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने पर्स लिया हुआ है। लाइट मेकअल और काले रंग के सैंडिल के साथ सोनम का लुक उभर कर दिख रहा है। इस ड्रेस में सबसे खास इसके बटन लग रहे हैं।

लाल रंग में डैश

लाल रंग की एक और तस्वीर, फैशन आइकन हैंडलूम कॉटन ब्लॉक मुद्रित साड़ी पहने हुए देखी जा सकती हैं। उन्होंने सोने के आभूषण पहने हुए हैं जिससे उनका सिग्नेचर लुक रिफ्लेक्ट हो रहा है। सोनम ने हाथ में नीले रंग का बैंड पहना हुआ है और साथ में काले रंग का पर्स लिया हुआ है। सोनम ने हाथों में सफेद रंग की अंगूठी पहनी हुआ है और दूसरे हाथ में सोने का कढ़ा पहना हुआ है।

Sonam 8 Dd5a Sonam 15 9367 Sonam 14 C436 Sonam 9 0450

अपने सिग्नेचर स्टाइल को बनाए रखते हुए सोनम ने इस बार गोल्डन ब्रोकेड सूट पहना। इसके साथ उन्होंने शीयर दुपट्टा पहना हुआ है। इस ड्रेस में आसपास फ्लोरल डिजाइन बने हुए हैं। इसके साथ सोनम ने लाइट मेकअप किया हुआ है और लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई है। कानों में उन्होंने हरे रंग के इयरिंग्स पहने हैं, जो उनके दुपट्टे की कढ़ाई से मैच हो रहे हैं। एक अन्य लुक में सोनम जूती और कपड़ों की मैचिंग वाली पोटली के साथ दिखाई दीं।

देसी गर्ल

गोल्डन कलर की पत्तियों वाली इस लाल रंग की ड्रेस में भी सोनम एथरियल दिखाई दीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग के गोल्डन कलर के गहने पहने हुए हैं। उन्होंने बालों को खोल रखा है और ड्रेस की मैचिंग की पोटली भी ली हुई है। शिफन गोल्ड ट्री ग्रिड वाली इस अनारकली ड्रेस में वह किसी लाल परी से कम नहीं लग रही हैं। मेकअप की बात करें तो सोनम ने लाइट मेकअप किया हुआ है और स्मोकी आंखों के साथ बेहद खास दिखाई दे रही हैं।

Sonam Kapoor 1 Bf75 Sonam 13 8cb2 Sonam Kapoor 12 E2a1 Sonam Kapoor 471a

ऊपर से लेकर नीचे तक इस लाल रंग की कुर्ती में सोनम एक लवली देसी गर्ल लग रही हैं। इस लूज कुर्ती के साथ उन्होंने मैचिंग की प्लाजो पैंट पहनी हुई हैं। इसके साथ गोटापट्टी वाला एक बैग भी लगा हुआ है। उन्होंन कानों में बड़े साइज के इयरिंगस पहने हुए हैं और एक हाथ में भी गोल्डन कलर का ब्रेसलेट पहना हुआ है। सोनम ने ड्रेस के साथ पैरों में गोल्डन और लाल रंग की जूतियां पहनी हुई है। उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है।

नई नवेली दुल्हन

सोनम कपूर के इस लुक पर एक नज़र डालकर आप भारतीय शादियों और यहां तक कि त्योहारों के लिए सही प्रेरणा पा लेंगे। इस तस्वीर के लिए, सोनम अधिक लंबाई वाले अनारकली सूट में दिख रही हैं, जिसकी आस्तीन पूरी हैं। इसमें हाईनेक का विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कानों में बड़े आकार के झुमके पहने हुए हैं और लाइट मेकअप किया है। साथ में सोनम ने एक लाल रंग की बिंदी भी लगाई हुई है, अपने इस लुक में वह बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह दिखाई दे रही हैं। उनकी ड्रेस की गोल्ड डीटेलिंग और लाल रंग का दुपट्टा उनके इस लुक को पूरा कर रहा है।

Deepika Padukone Sonam Kapoor Take Saree Game To T Sonam 11 3a82 Sonam 10 4fcd

सोनम को साड़ी पहनना बेहद पसंद है। वह अधिकतर साड़ी लुक में ही दिखाई देती हैं। उन्होंने पारंपरिक पोशाक पर बनाई जा रही स्टेटमेंट को दरकिनार करते हुए इसे एक नया रूप दिया है। इस साड़ी में शार्प कट्स लगे हुए हैं। सोनम ने बन बनाया हुआ है और लाइट मेकअप किया है। साथ में उन्होंने कानों में बड़े आकार के इयरिंग्स पहने हुए हैं।

शेड्स के साथ खेलें

Sonam 6 549a Sonam 7 2037

चमड़े की स्कर्ट के साथ लाल शर्ट उन पर सुंदर लग रही है और कुछ नहीं, लेकिन वह इसे एक नया ट्रेंड जरूर बना रही हैं। यह सब पूरा नहीं है। देखिए स्मोक्ड आंखों के साथ सोनम के बालों को, जो सोनम को गैरजस लुक दे रहे हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ मैचिंग के बूट्स पहने हुए हैं। वहीं उन्होंने सफेद रंग की ज्वेलरी भी पहनी है।

भाग्यशाली प्रिंसेज

सोनम कपूर जॉर्ज्स होबेका की एक प्रवाही लाल कस्टम ड्रेस में शानदार लग रही हैं। जो एक ऑफ शोल्डर ड्रेस है। इसमें गले पर आने वाला डिजाइन और भी खास है। उन्होंने मिशे डिजाइन के गोल्डन कलर के साधारण सैंडिल पहने हुए हैं। वहीं हेयरस्टाइल के लिए उनहोंने बालों को कर्ली किया हुआ है। अपनी मुस्कान के साथ वह बिल्कुल राजकुमारी की तरह दिखाई दे रही हैं।

Sonam 2 Eb56 Sonam 1 9d90

हमें उम्मीद है कि लाल रंग के ये स्टाइल सोनम के लिए लकी साबित होंगे और उनकी आने वाली फिल्म जोया फैक्टर को हिट कराने में भी लकी साबित होंगे।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी