टॉप 5 शेरवानी पुरुषों के लिए, जो शादी में पहनने के लिए हैं एकदम बेस्ट चॉइस

shilpa thakur |अक्टूबर 08, 2019

शेरवानी की शुरुआत मध्य एशिया में उस समय के दौरान देखी जा सकती है जब यह दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य में तुर्की और फारसी रईसों का ड्रेस कोड हुआ करता था।

यदि आप उलझन में हैं कि इस शादी के सीजन में आपको किस तरह की शेरवानी पहननी चाहिए या यदि आप बिना परेशानी के यह जानना चाहते हैं कि किस तरह की शेरवानी इस वक्त फैशन में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। शादी का मौसम दरवाजों पर दस्तक दे रहा है और इसलिए बेहतर शेरवानी पहले की चुन ली जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। मेरे हर दूसरे दोस्त के साथ ऐसा होता है और निश्चित रूप से आपके साथ भी हुआ होगा।

शेरवानी की शुरुआत मध्य एशिया में उस समय के दौरान देखी जा सकती है जब यह दिल्ली सल्तनत और मुगल साम्राज्य में तुर्की और फारसी रईसों का ड्रेस कोड हुआ करता था। अठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, लगभग हर व्यक्ति ने शेरवानी पहनी, क्योंकि यह पोशाक केवल रईसों तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि एक आम आदमी की पारंपरिक पोशाक बन गई थी।

Sherwani Designs 3450640 835x547 M Dfa0jj

शेरवानी पाकिस्तान में पुरुषों की राष्ट्रीय पोशाक है। पाकिस्तान में सरकारी अधिकारी सामान्य रूप से राष्ट्रीय समारोहों में औपचारिक शेरवानी पहनते हैं। जबकि, भारत में यह मुख्य रूप से पारंपरिक पारिवारिक कार्यों के अवसर पर पहनी जाती है।

आज शादी शेरवानी विभिन्न शैलियों, पैटर्न और डिजाइनों में आ रही हैं। फैब्रिक में भी इसके कई प्रकार मौजूद हैं। जितनी अधिक कीमत आप खर्च करने के लिए तैयार हैं, उतने ही जटिल रूप से डिजाइन किए गए शेरवानी को आप चुन सकते हैं। शेरवानी सूट हर किसी के काफी करीब होता है, और यह वही है जो इसे और नया रूप देता है। इस प्रकार, फिटिंग का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि यह पूरे लुक को बना या बिगाड़ सकती है। वर्तमान समय में पूरे कढ़ाई का काम मशीन के साथ किया जाता है।

जब इसे और सजाने की बात आती है, तो शेरवानी को विभिन्न प्रकार की कलाकृति जैसे माला, दर्पण, सेक्विन और कढ़ाई से सजाया जाता है। बीते समय के विपरीत आज पुरुषों द्वारा अनौपचारिक अवसरों जैसे कि शादी या कुछ पारिवारिक सांस्कृतिक समारोह में शेरवानी पहनी जाती हैं। तो दोस्तों, अगर आप शेरवानी को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि आपको इस सीजन में क्या पहनना चाहिए, तो यहां पुरुषों के लिए टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ शेरवानी की सूची दी गई है, जो भारत में किसी भी प्रकार की शादी में बेस्ट ही लगेगी।

इंडो वेस्टर्न शेरवानी

यह हर पुरुष के लिए सबसे लोकप्रिय और शेरवानी का सबसे अच्छा प्रकार है। यह आपको एक पारंपरिक लुक देगा, वो भी एक आधुनिक स्पर्श के साथ। यह विभिन्न डिजाइनों और रंगों में आती है, जिसमें मिनिमलिस्ट टच से लेकर भारी डिजाइन वाले हैंडमेड लुक शामिल हैं।

Black Indowestern Sherwani Black M18 31 1 1 7cad

कुछ डिज़ाइनर आपको कुछ शाही बीड्स और रत्नों के साथ डिजाइन की गई शेरवानी दे सकते हैं, जिससे आपको अच्छे लुक में मदद मिलेगी। हमेशा सुनिश्चित करें कि आप अपने लुक को आवश्यक फाइनल टच देने के लिए ड्रेस के साथ क्या पहनते हैं।

Go-to brands: Manyavar, Royal Men, Ethine Men.

प्रिंटेड मॉडर्न शेरवानी

यदि आप आधुनिक, समकालीन और पारंपरिक लुक का एक मिश्रण चाहते हैं, तो इस तरह की शेरवानी आपको जरूर लेनी चाहिए। ये शेरवानी इस प्रकार के डिजाइनों और उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में बहुत समृद्ध है, और अनोखे डिजाइन के साथ इसे फाइनल टच भी दिया गया है।

2f51199f41ab434f771225538baffaa2 42c6

प्रिंटेड डिजाइन में उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल होता है। जो आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाने में मदद करेगा। इसकी खासियत ये भी है कि ये विभिन्न प्रकार की स्किन टोन के अनुसार मिलती है। अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए आप प्रिंटेड मॉडर्न शेरवानी के साथ पिन और चेन भी साथ में ले सकते हैं।

Go-to brands: Diwan Saheb, Manyavar, Raymond and Peter England.
जोधपुरी शेरवानी

ये भव्य शादियों के लिए बहुत पसंद किए जाने वाले शाही परिधानों में से एकहै। जोधपुरी शेरवानी आपको निश्चित रूप से एक जीवंत शाही लुक देगी।

Nmk3912big Eff5

इस प्रकार की शेरवानी आमतौर पर बाजार में सबसे अच्छी मानी जाती है और इसे और बेहतर बनाना ही एक डिजाइनर का सबसे अच्छा अनुभव माना जाता है। और यही कारण है कि इसकी कीमत थोड़ी अधिक होती है।

Go-to brands: Raymond and Rajwadi.
जैकेट स्टाइल शेरवानी

इस लिस्ट में जैकेट स्टाइल शेरवानी भी शामिल है। जो आपको एक भव्य लुक देगी। इसे गोल्ड फिनिश दिया गया है। साथ ही जैकेट शेरवानी को कच्चे रेशम और टसर जैसे कच्चे माल का उपयोग करके बनाया गया है।

Embroidered Art Silk Sherwani Jacket Set In Light
इसके साथ केवल उसी पायजामा को पहनें जो शेरवानी के साथ मैच करे। पायजामे में भी आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। जिसमें आपका लुक किसी राजा से कम नहीं लगेगा।

इस लिस्ट में जैकेट स्टाइल शेरवानी भी शामिल है। जो आपको एक भव्य लुक देगी। इसे गोल्ड फिनिश दिया गया है। साथ ही जैकेट शेरवानी को कच्चे रेशम और टसर जैसे कच्चे माल का उपयोग करके बनाया गया है।

Go-to brands: Raymond, Samyak and Rajwadi.
अंगरखा शेरवानी

सूची में से एक अंगरखा शेरवानी भी है। ये उन लोगों के लिए है जो अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसके लिए दर्जी द्वारा की गई फिटिंग का काफी महत्व है क्योंकि अगर ये जरा सी भी ढीली रह गई, तो पूरा लुक खराब कर सकती है। यही वजह है कि फिट पुरुषों के बीच इसकी भारी मांग है।

8b63f8bd0fc6560a3ced1b4cc4f382e5 59f0

शेरवानी के साथ इसे जोड़ने के लिए विशेष जूतियों को कभी भी न भूलें। जैसे केक के लिए पर्फेक्ट आइसिंग होती है, वैसे ही शेरवानी के लिए जूतियां जरूरी हैं।

Go-to brands: Raymond, Peter England, Fashion Curries, Royal Men and Mohanlal Sons.

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी