खूबसूरत नोरा फ़तेहि से सीखे कैसे सेल्फी प्ले से सबको करे प्रभावित!
shilpa thakur |सितंबर 19, 2019
नोरा फ़तेहि संगीत और फिल्म की बहुत सारी परियोजनाओं के साथ बॉलीवुड की नई सनसनी के रूप में सामने आई हैं।
इस महिला को हर संभव तरीके की चमक के लिए जाना जाता है। इन तस्वीरों को देखिए और जानिए की कैसे नोरा फ़तेहि ने सेल्फी गेम में हर किसी को मात दे दी है। नोरा फ़तेहि संगीत और फिल्म की बहुत सारी परियोजनाओं के साथ बॉलीवुड की नई सनसनी के रूप में सामने आई हैं। अभिनेत्री वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आएंगी।
मॉडल-अभिनेत्री को इंस्टाग्राम पर अपने बेलिंग डांस के वीडियो के साथ पहचान मिली है और इसके बाद से ही फिल्म निर्माताओं ने उनके पास जाना शुरू कर दिया। अपनी यात्रा के बारे में बोलते हुए, नोरा ने कहा कि, "मैं एक अभिनेत्री बनने के लिए भारत आई थी और एक डांसर बनने की ओर मेरा कोई झुकाव नहीं था।"
नोरा की सामान्य रूप से देखी जाने वाली डांस की वीडियो और फैंसी मैग्जीन में उनके फोटोशूट के अलावा, उसकी इन सेल्फी पर भी आपको नजर डालनी चाहिए। इससे आप नोरा के पहले से भी बड़े फैन हो जाएंगे। तो चलिए स्क्रॉल कीजिए।
किलर चीकबोन और जोलाइन के साथ एक मॉर्निंग ग्लैम
किलर चीकबोन और जोलाइन के साथ अभिनेत्री एक ड्रीमी लुक दे रही हैं। इससे बिल्कुल सही लुक सामने आ रहा है। साथ ही एक ग्लैमरस दौर भी वापस आता दिख रहा है।
हर किसी को चाहिए ये वेकेशन सेल्फी
मैसी गीले बालों के साथ भी वह चेहरे पर ज्यादा कुछ किए बिना इतनी चमक बिखेर रही हैं। इस तस्वीर में नोरा काफी ग्लोइंग लग रही हैं।
पारंपरिक साड़ी से झलकती क्लासिक वाइब्स
वह निश्चित रूप से इस हल्के हरे रंग की साड़ी में एक भारतीय महिला लग रही हैं।
गौरजस लेडी
लेओवर्स से परेशान हो गए हैं? कुछ तस्वीरों के साख थोड़े पोज करें।
एक साधारण पोशाक और धूप का चश्मा पहने हुए अभी भी हमेशा की तरह वह चमक रही हैं।
एक पाउटी पोस्ट
खूबसूरत डांसर इस पाउटी पोस्ट में फ्रेंडली और प्यारी लग रही हैं।
गर्ल्स स्कवैड
हालांकि तस्वीर थोड़ी ब्लरी है, लेकिन इनमें नोरा फतेह और उनके बचपन के दोस्त बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।
हल्के कर्ली बालों के साथ एक तस्वीर
कैसे बिना कोशिश किए भी पर्फेक्ट दिखना है। ये रहस्य भी केवल नोरा ही जानती हैं।
सहकर्मियों के साथ कुछ फन क्यों नहीं?
स्ट्रीट डांसर 3 डी के आने का जोरों से इंतजार किया जा रहा है। क्योंकि सभी जानते हैं कि नोरा इसमें ना केवल सबको अपने किलर मूव्स से हैरान करने वाली हैं बल्कि एक्टिंग भी करने वाली हैं। अगला साल नोरा के लिए एक और शानदार वर्ष रहने वाला है, सच में।
- टैग
कमेंट
इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय