अपने म्यूजिक सैन्स से निक ने सबको किया हैरान, बताया कौन से बॉलिवुड गाने हैं पसंद

Leela Adwani |अगस्त 08, 2019

निक ने इंस्टाग्राम लाइव में बताए अपने पसंदीदा बॉलिवुड गाने, एक में पत्नी पीसी ने भी किया है काम।

अमेरिकी सिंगर निक जोनस का भारतीय प्रेम किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से ईसाई रीति रिवाज के अलावा भारतीय रिती रिवाज से भी शादी की है। इस दौरान वह कई बार भारतीय वेशभूषा में दिखाई दिए। निक जोनस कई बार अपने भारत के प्रति प्यार के बारे में भी बोलते देखे गए हैं।

अब निक ने एक बार भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया है। जरअसल निक ने इंस्टाग्राम लाइव में अपने पसंदीदा बॉलिवुड गानों के बारे में बताया। जिनमें से एक में खुद उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी अभिनय कर चुकी हैं। तो चलिए ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए आपको बताते हैं, निक के पसंदीदा गानों के बारे में।

Xem bài viết này trên Instagram

Cheeky. ?

Bài viết do Nick Jonas (@nickjonas) chia sẻ vào

एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली बॉलिवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं उनके पति निक, जोनस ब्रदर्स की आने वाली एल्बम ‘हेपिनेस बिगिन्स’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इसी बीच निक इंस्टाग्राम लाइव पर अपने फैन्स से मुखातिब हुए। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक भारतीय फैन ने निक से पूछ लिया कि उन्हें कौन से बॉलिवुड गाने सबसे ज्यादा पसंद हैं?

इसका जवाब देते हुए निक ने कहा कि उन्हें सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म (2018) का गाना ‘बूम डिगी डिगी’ पसंद है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुख्य अभिनय किया है। हैरानी की बात तो ये रही कि जोनस ब्रदर्स के सदस्य और निक के भाई जोई और केविन जोनस ने कहा कि उन्हें भी ये गाना बहुत पसंद है।

निक ने अपना दूसरा पसंदीदा गाना अपनी पत्नी प्रियंका के हिट सॉन्ग ‘देसी गर्ल‘ को बताया। बता दें ये गाना साल 2008 में आई फिल्म दोस्ताना का है। निक के गानों की पसंद जान लोग उनके म्यूजिक सैन्स के कायल हो गए हैं। यही कारण है कि भारतीयों श्रोताओं को भी अमेरिकी सिंगर होने के बावजूद भी निक पसंद हैं।

वहीं जोनस ब्रदर्स का गाना ‘हैपिनेस बिगिन्स’ काफी वायरल हो गया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसमें दो कैरेक्टर हैं, कूल और सकर। इन भाईयों ने 2019 के केपॉल समरटाइम बॉल में भी इस गाने को गाया है।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी