पति निक से बड़ी उम्र होने पर कई लोग करते हैं आलोचना, प्रियंका ने ऐसे दिया जवाब
Leela Adwani |अगस्त 06, 2019
प्रियंका ने इनस्टाइल मैग्जीन में निक की उम्र उनसे कम होने के कारण आलोचना करने वालों का मुंह बंद किया और इस मुद्दे पर खुलकर बात की।
- निक जोनास प्रियंका पर एक स्मूच करते हुए, क्या आज सभी चीजें रोमांटिक हैं
- बॉलीवुड का सबसे विवादित ट्वीट: प्रियंका चोपड़ा - बॉलीवुड सुपरस्टार है या एक पाखंडी?
सबसे चर्चित जोड़ी प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक आलीशान शादी की थी। वे दो परंपराओं (हिंदू और ईसाई) के अनुसार शादी के बंधन में बंधे। यह कहने में गलत नहीं होगा कि दोनों के जीवन में जब भी कुछ बड़ा होता है, तो उसपर पूरी दुनिया बात करती नजर आती है।
हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस कपल की प्रेम कहानी पर गॉसिप करते नहीं थकते। ये लोग प्रियंका के पति निक से उम्र में 10 साल बड़ा होने के कारण उनकी आलोचना करते हैं। जिसके चलते इनके इंटरनेट पर कई मीम्स भी देखे गए। अब प्रियंका ने इन सभी लोगों को इनस्टाइल मैग्जीन के जरिए जवाब दिया है और इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।
इस दौरान प्रियंका ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने इसपर भी कहा कि जब एक महिला अपने से दस साल छोटे उम्र के लड़के से शादी कर लेती है तो लोग उन्हें जज करने लगते हैं। उन्होंने उस रूढ़िवादिता पर भी बात की, जिसमें लोग सामान्य महसूस करते हैं जब एक पुरुष उस महिला से शादी करता है जिसकी उम्र उससे छोटी है। पीसी ने कहा, “लोगों ने इस बारे में बहुत कुछ किया और अभी भी कर रहे हैं। मुझे यह वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है, जब आप इसे फ्लिप करते हैं और लड़का अधिक उम्र का होता है, कोई परवाह नहीं करता है और वास्तव में लोग इसे पसंद भी करते हैं।”
बता दें अपनी उम्र के अंतर के अलावा ये कपल और भी कई तरह की गलत बातों का सामना करता है। कुछ आलोचकों ने यह भी सवाल किया है कि उनका प्यार वास्तविक है या नहीं। एक मीडिया आउटलेट में इसपर कहानी भी छपी थी, जिसका शीर्षक था, "क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का प्यार असली है?" जल्द ही इनकी शादी होने वाली है।
क्या यह रोमांटिक नहीं है? प्रियंका ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उनके “परिवार के सदस्य और दोस्त अपने फोन पर टाइपिंग करते हैं। ” हालांकि प्रियंका कुछ भी कमेंट करने से बचती हैं और खुद को और अधिक परेशान नहीं करना चाहतीं। प्रियंका कहती हैं, “लोगों ने हमारे साथ बहुत कुछ ऐसा किया है और अभी भी कर रहे हैं। जब आप फ्लिप करते हैं और लड़का आपसे बड़ा होता है तो कोई परवाह नहीं करता और सच में लोग इसे पसंद करते हैं।”
- टैग
कमेंट
इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय