राशिफल: वो चार राशि वाले लोग जो विपरीत व्यवहार का होने के बावजूद भी कमाल के कपल बनते हैं (भाग-1)
Nalini Suri|अगस्त 20, 2019
क्या आप ये बात जानते हैं कि आप और आपके पार्टनर दो विपरीत व्यक्तित्व वाले लोग हैं, लेकिन इन राशियों का होने के कारण आपकी जोड़ी कमाल की है।
अगर आप भी प्यार की तलाश कर रहे हैं या फिर पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, तो एक बार जरूर इस बात को सोचिए कि क्या वाकई आपका पार्टनर आपके लिए सही है। इस समस्या का हल आपको राशिफल से मिलेगा। हम आपको ऐसी चार राशि वाले दंपति के बारे में बताने जा रहे हैं जो विपरीत व्यक्तित्व का होते हुए भी एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।
मीन-कन्या
मीन राशि वाले काफी इमोश्नल होते हैं, वहीं कन्या राशि वाले प्रैक्टिकल होते हैं। ऐसे में ये सवाल जहन में आना लाजमी है कि इन दोनों की जोड़ी कैसे बन सकती है?
तो चलिए आपको बतातें हैं, दरअसल मीन राशि वाले अपनी ताकत भावनाओं में लगा देते हैं, ताकि कन्या राशि वालों को मदद मिल सके कि अपनी भावनाओं का प्रदर्शन कैसे करना है। मीन राशि वाले 12 राशियों में से सबकी बातें सुनने के मामले में सबसे ऊपर है।
वहीं अगर कन्या राशि वालों की बात करें तो ये मजबूत अभिविन्यास वाले होते हैं और बेहतर योजना बनाने के मामले में सबसे आगे रहते हैं। यही कारण है कि कन्या राशि वाले मीन राशि वाले अपने साथी को जीवन जीने में मदद करते हैं।
ताकि वह भावनाओं में बहकर जीना ना भूल जाए। कन्या राशि वालों के प्रैक्टिकल व्यवहार से मीन राशि वाले अपने सपनों को सच करना सीखते हैं। इस धरती और पानी के चिन्ह वाले दंपति का जीवन प्रैक्टिकल के साथ-साथ भावनाओं से भरा रहता है।
मेष-तुला
मेष और तुला राशि वाले लोग शांति को पसंद करते हैं। एक शांति की बात करता है तो दूसरा शांति कायम करता है।
तुला राशि वाले जीवन में संतुलन लाते हैं और शांति कायम करने के लिए काम करते हैं। जिससे यह मेष राशि वालों को सिखाते हैं कि कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचो। तुला राशि वाले अपने जीवन में शांति कायम करते हुए जीते हैं, वहीं ये मेष राशि वालों के निडरता वाले कामों का समर्थन करते हैं।
शांति के साथ रहने वाले तुला को मजबूत मेष राशि वाले की जरूरत होती है। ताकि जीवन के बड़े फैसलों में मेष राशि वालों की सहायता की जा सके। सपनों को पूरा करने के लिए मेष राशि वालों में जजबा होता है।
न्याय और बहादुरी वाले दो लोगों की जोड़ी कमाल की बनती है। भयंकर आग और आम हवा वाले चिन्ह की ये जोड़ी आखिर में सबसे बेहतर माता-पिता भी साबित होते हैं।
बाकी की दो जोड़ियों के बारे में जानने के लिए भाग-2 देखें...…
- टैग