किस करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यहां जानें

shilpa thakur |सितंबर 27, 2019

अपने किस के अनुभव को बढ़ाने की कोशिश के दौरान आपको अधिक चिंतित और थका हुआ नहीं होना चाहिए

क्या आपको लगता है कि किस सिर्फ एक स्वाभाविक सी चीज है, जिसे हर कोई निश्चित रूप से अच्छी तरह कर सकता है? या आपको ये लगता है कि यह एक जटिल स्किल है जिसके लिए पैक्टिस कर इसमें मास्टर बनना पड़ता है?

यदि आप इनमें से किसी पर भी भरोसा करते हैं तो आप गलत हैं। किस भी कुछ तकनीकों में शामिल है, अगर आप इसे अनोखा करना चाहते हैं, तो ये उतनी भी जटिल नहीं है। यहां जानिए किस करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

अपने दांतों का उपयोग करना

Teeth Ef1a

कभी कभी आप किस में इतना खो जाते हो कि आप थोड़ा आगे बढ़ जाते हो और अपने प्रेमी को काट देते हो। लेकिन साफ है कि काटने से दर्द होता है। यह आपके प्रेमी के होंठों को सुजा सकता है। जो उन्हें ड्राइव (नकारात्मक) क्रेजी कर सकता है। तो अगर आप अपने दांतों का उपयोग करना चाहते हैं, तो उनका वास्तव में धीरे धीरे उपयोग करें। जैसे, आप होंठ पर एक छोटी सी चुटकी कर सकते हैं, लेकिन बड़ी बाइट्स का उपयोग केवल खाने के लिए करें।

अपनी जीभ को नृत्य करने दें

Tongue Ad73

कोई भी अपने मुंह में आपकी पूरी जीभ नहीं चाहता है, खासकर यदि आप इसे चारों ओर उग्र रूप से घुमाएं। उस तरह के किस में गीलापन आ सकता है और शायद बहुत हिंसक भी हो सकता है। इसलिए कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता है। यदि आप एक गहरी किस के लिए जाना चाहते हैं, तो धीरे धीरे जाएं और अपने प्रेमी के मुंह में सिर्फ अपनी जीभ की नोक डालें और देखें कि क्या उन्हें ये पसंद आ रहा है।

अपनी जीभ छिपाएं

A Bit Of Tongue Bcfb

यह ऊपर वाले पॉइंट के विपरीत है। यदि आप एक किस के दौरान पूरी तरह से अपनी जीभ को छिपाते हैं तो पूरा सेशन थोड़ा उबाऊ हो जाएगा और आप अपने साथी की आंखों में भी शर्मीले लग सकते हैं। इसके अलावा अपनी जीभ को एक स्थान पर रखना भी आसान नहीं है। इसके बजाय, आपको इसे स्वाभाविक रूप से अपने साथी को छूने के लिए विस्तार देना चाहिए। हल्के से शुरू करने के लिए याद रखें और फिर यह ठीक हो जाएगा।

आंखों से संपर्क रखें

Eyes 11bf

जब आप अपने साथी से बात करते हैं तो आंखों का संपर्क जरूरी होता है लेकिन ऐसा करने के लिए जरूरी नहीं है। यह रहस्यपूर्ण होगा अगर आप अपनी आंखें खुली और अपने साथी पर टकटकी लगाए रखें। अगर वह अपनी आंखें बंद करले तो भी आपको अपनी आंखें खुली रखनी हैं।  लेकिन अगर वह आंखें खोले और आप उन्हें घूर रहे हों, तो आप विश्वास कर सकते हैं कि किस को तभी बंद कर देना चाहिए।

तैयार नहीं होने पर

Prepare E25a

अगर आपके मुंह में अच्छी महक नहीं है तो किस आपके लिए गड़बड़ बन सकती है। यदि आपके होंठ सूखे हैं या उनपर बहुत ज्यादा लिपस्टिक है, तो सम्मान दिखाने के लिए और किस को अनोख अनुभव बनाने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल करें। आपको अपने बैग में कुछ पुदीने वाले गम्स तैयार रखने चाहिए। और लिपबाम भी होठों को मुलायम बनाने के लिए लगानी चाहिए। यह आप और आपके आत्मविश्वास के लिए वैसे भी अच्छा है।

किस करना और दोहराना

Boring Db9a

आप एक ही खाना बार बार नहीं खा सकते हैं, भले ही यह आपका पसंदीदा हो, है ना? किस के साथ भी यही चीज लागू होती है। अगर आप किस करने का एक ही तरीका अपनाते हैं तो यह वास्तव में नीरस हो सकता है। और आपके साथी (या यहां तक कि आपको) को भी जल्द ही ये बोरिंग लगेगा। तो समय-समय पर किस के प्रकार बदलने के लिए, एक और तरीके की कोशिश करें और फिर पुराने वाले तरीके पर वापस आएं।

यात्रा न करें

Travelling E4c9

आपके होंठ वास्तव में अपने साथी के गाल, कान और गर्दन तक जा सकते हैं, जबकि आपके हाथ ऊपर और नीचे उनकी पीठ या यहां तक कि उनके निचले हिस्से तक जा सकते हैं। इन्हें छूकर भी आप किस को बढ़ावा दे सकते हैं। केवल होंठों के ऊपर होंठ रखकर सीधे खड़े मत होइए। आपने साथी को ये सोचने पर मजबूर ना होने दें कि आप एक पत्थर हो।

चुप रहें

Silent 1cb2

आपको बेहद बात करते समय किस करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ईमानदारी से, यह अजीब होगा। लेकिन यह अच्छा होगा अगर आप अपनी सांसों के बीच मीठे शब्दों को कहें। इसके अलावा, चुप रहते वक्त आप किस करने का अधिक आनंद ले सकते हैं। बेशक आपको अपने साथी की वरीयताओं को भी जानना चाहिए, ताकि फिर आप किस के हॉट सेशल का मजा ले सकें। जिससे आपको भी और आपको साथी को भी प्रसन्नता मिलेगी।

आखिरकार किस आरामदायक और संतोषजनक होनी चाहिए। अपने किस के अनुभव को बढ़ाने की कोशिश के दौरान आपको अधिक चिंतित और थका हुआ नहीं होना चाहिए। बस खुद को ढीला छोड़ देना चाहिए और प्रवाह के साथ चलते रहना चाहिए।

कमेंट

इसके मुताबिक क्रम से लगाएं नवीनतम | लोकप्रिय

अगली स्टोरी