रैपर निकी मिनाज ने अपने परिवार के लिए संगीत से रिटायरमेंट घोषणा की

shilpa thakur|सितंबर 09, 2019

निकी और उनके बॉयफ्रेंड केनेथ पेट्टी को हाल ही में शादी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। हालांकि तब से रैपर अपने पार्टनर को पति कहकर संबोधित कर रही हैं। यह बात अब भी स्पष्ट नहीं है कि क्या दोनों ने वास्तव में शादी कर ली है।

किसी भी चेतावनी के बिना, रैपर और गायिका निकी मिनाज ने हाल ही में अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर आधिकारिक तौर पर प्रशंसकों से रिटारमेंट की घोषणा की है। जिसे जानकर हर कोई भ्रम और आश्चर्य में है।

इसके अलावा, निकी मिनाज ने ट्विटर पर भी अपना नाम बदल लिया है। जो उनके पुराने स्टेज नाम मिसेज पेट्टी था। ये नाम एक शादीशुदा औरत और विशेष रूप से केनेथ पेट्टी की पत्नी को रेफर करता था

ये बात प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाली खबर है, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह एक नया "ट्रिक" है, निकी मिनाज की आगामी वापसी हेतु रास्ता बनाने के लिए। हालांकि, बहुमत में लोग अभी भी गहराई से चिंतित हैं और इस अचानक लिए गए निर्णय से दुखी हैं।

निकी मिनाज का जन्म 1982 में हुआ था। उनका असली नाम ओनिका तान्या मेराज है। वह जीवन में कई उतार चढ़ाव का अनुभव करने के बाद सफलता हासिल कर पाई हैं। साल 2008 में, वह अंडरग्राउंड संगीत पुरस्कार में आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के तौर पर चुनी गई थीं। और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

कहा जाता है कि फीमेल रैपर की अपनी रैप शैली और विशेष स्वरशैली है। उन्हें न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक ने ऑल टाइम सबसे प्रभावशाली महिला रैपर के रूप में नामित किया था।

अगर वह वास्तव में रैप प्ले छोड़ने का फैसला करती हैं, तो वह निश्चित रूप से एक बड़ा फैसला होगा। अपने कैरियर के 10 से अधिक वर्षों में, निकी मिनाज को दुनिया भर में तूफानी हिट्स की एक सीरीज के साथ इस पीढ़ी के "रेप क्वीन" शीर्षक दिया गया है।

अब तक, एनाकोंडा रैपर को 10 ग्रैमी नामांकन, 6 अमेरिकी संगीत पुरस्कार, 7 बीईटी पुरस्कार, 3 एमटीवी वीडियो संगीत पुरस्कार और 4 बिलबोर्ड संगीत पुरस्कार से नवाजा गया है।

इसके अलावा वह ऐसी पहली महिला रैपर भी हैं जिनकी सिंग्लस, एलबम्स और फीचर्स सहित 100 मिलियन यूनिट्स बिकी हैं। जो आरआईएए (द रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ अमेरिका) द्वारा प्रमाणित है।

निकी और उनके बॉयफ्रेंड केनेथ पेट्टी को हाल ही में शादी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। हालांकि तब से रैपर अपने पार्टनर को पति कहकर संबोधित कर रही हैं। यह बात अब भी स्पष्ट नहीं है कि क्या दोनों ने वास्तव में शादी कर ली है।

फिर भी एक बात है जिसे सब जानते भी हैं और नहीं भी जानते हैं। कि ये दोनों तेज रफ्तार से जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और अपने परिवार को भी आगे बढ़ाएंगे।

अगली स्टोरी