अब संगीत में हाथ आजमाएंगे विक्की कौशल, नया प्रोजेक्ट अगले सप्ताह से शुरू
Leela Adwani|अगस्त 16, 2019
बिजी शेड्यूल होने के बावजूद भी अब विक्की कौशल उस नए काम में हाथ आजमाने जा रहे हैं, जो शायद उनके लिए था मुश्किल हो सकता है।
- लड़कियों को करीब लाने के लिए बॉलिवुड अभिनेताओं की तरह पहने क्लासी सूट
- विक्की कौशल : देखीए टैलेंटेड एक्टर कैसे लाए बॉलीवुड में तूफ़ान
- आईफा रॉक्स 2019 : बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ग्रीन कारपेट पर मचाई धूम, एक नजर डालते हैं कि किसने क्या...
विक्की कौशल अब बी-टाउन के सबसे अधिक चहेते सेलेब्स में से एक बन गए हैं। जिनके लिए कई प्रोजेक्टस कतार में हैं। वर्तमान में वह अपनी आगामी फिल्म उधम सिंह की शूटिंग में व्यस्त हैं। इतना बिजा शेड्यूल होने के बावजूद भी वह ऐसे काम में हाथ आजमाने जा रहे हैं जो उनके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। जी हां, विक्की अब एक म्यूजिक फीचर पर काम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार स्टारर केसरी में 'तेरी मिट्टी' की रचना करने वाले बी.प्राक के गाने के लिए उड़ी स्टार तीन दिन की शूटिंग के लिए शिमला रवाना होंगे।
मुंबई मिरर ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, "यह गाना प्यार और दिल तोड़ने के बारे में है और विक्की इसमें अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। एक लवर बॉय से लेकर एक आदमी जो अपनी लेडी लव के लिए तरस रहा होता है। विक्की को ये गाना और इसका आइडिया खूब पसंद आया। क्योंकि इससे उनके व्यक्तित्व के कई रूप देखने को मिलेंगे।"
31 वर्षीय अभिनेता अगले सप्ताह से शूटिंग शुरू करेंगे। विक्की इस वक्त वैसे तो बेहद व्यस्त चल रहे हैं लेकिन वह अपने सुपर बिजी कार्यक्रम में से कुछ समय इस गाने के वीडियो की शूटिंग को पूरा करने के लिए निकाल ही लेंगे।
इस बीच, विक्की ने हाल ही में करण जौहर की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन द हॉन्टिड शिप' में काम करने की घोषणा की है। जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 नवंबर को स्क्रीन पर आने वाली है। इतना ही नहीं विक्की की एक और फिल्म सरदार उधम सिंह भी जल्द आने वाली है। और अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।
- टैग