5 चौंकाने वाले विवाद, जो ऐश्वर्या राय बच्चन चाहती हैं कि सब भूल जाएं!

shilpa thakur|अक्टूबर 03, 2019

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल और सौंदर्य के साथ लाखों दिलों पर कब्जा कर लिया है।

कई अन्य सेलेब्स की तरह ऐश्वर्या राय भी बार-बार विवादों में आई हैं। यहां हम आपको वो 5 चौंकाने वाले विवाद बताने जा रहे हैं, जो ऐश्वर्या चाहती हैं कि सभी को भूल जाना चाहिए। ऐश्वर्या राय बच्चन ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही अपने प्रभावशाली अभिनय कौशल और सौंदर्य के साथ लाखों दिलों पर कब्जा कर लिया है। लेकिन कई अन्य सेलेब्स की तरह, अभिनेत्री इस समय में कई बार विवाद का विषय बनी हैं।

यहां हम वो 5 चौंकाने वाले विवाद बताने जा रहे हैं, जिन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन चाहती हैं कि आप सब भूल जाएं।

सलमान खान के साथ बदसूरत ब्रेकअप

बेशक सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रोमांस बी-टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। पूर्व जोड़ी हम दिल दे चुके सनम फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। लेकिन दोनों दो साल तक डेटिंग करने के बाद अलग हो गए। दोनों का ब्रेकअप काफी चर्चा का विषय रहा था।

ब्रेकअप के बाद हालात बदल गए क्योंकि अभिनेत्री ने सलमान पर भावनात्मक और शारीरिक रूप से उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।

एक रोल के लिए कथित सैक्सुअल फेवर लेना

रीना गोलान ने अपनी किताब डियर मिस्टर बॉलिवुड: हाओ आई फेल इन लव विद इंडिया बॉलिवुड एंड शाहरुख खान में इस बात का खुलासा किया है कि कैसे

ऐश्वर्या राय ने महज ताल नामक फिल्म में एक रोल पाने के लिए निर्देशक सुभाष घई द्वारा सेक्सुअल फेवर की पेशकश को स्वीकार कर लिया था।

एक किस पर पारिवारिक ड्रामा

ऐश्वर्या राय ने धूम 2 में रितिक रोशन के साथ काम किया था, जबकि वे अभिषेक बच्चन के साथ रिलेशनशिप में थीं। इन दौरान दोनों अभिनेताओं (रितिक और ऐश्वर्या) की बीच एक लंबी और रोमांटिक किस हुई, जिसे बच्चन परिवार ने ठीक नहीं माना। कहा जाता है कि इसके बाद बच्चन परिवार ने फिल्म निर्माताओं से कहा था कि इस किस वाले सीन को फिल्म से हटाया जाए।

रणबीर कपूर के साथ निजी दृश्य

यह सब 2016 में शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग की थी। कुछ सूत्रों ने बताया कि बच्चन परिवार ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या के इन सीन्स को बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना था।

संगीत कुमार से जुड़ा पूरा मामला

आंध्रप्रदेश से आए 29 वर्षीय संगीत कुमार ने यह दावा करके हलचल मचा दी कि ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाने से 6 साल पहले उन्हें जन्म दिया था। उन्होंने कहा था, "मैं 1988 में लंदन में आईवीएफ तकनीक के माध्यम से पैदा हुआ था।" हालांकि संगीत के पास अपने दावों को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं था, लेकिन इससे ऐश्वर्या की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ा था।

अगली स्टोरी